34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

नशा मुक्त भारत ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शेखपुरा नशा मुक्त भारत ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश। आज मध्य विद्यालय शेखपुरा प्रखंड खगड़िया के छात्र, छात्राएं और स्थानिय अभिभावक के बीच नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में नशा मुक्त होली पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए यशवंत ने कहा कि आज अपने अपने बच्चों को संभालना हर गार्जियन के लिए चुनौति बना हुआ है। वे अपने बच्चों को खाना कपड़ा स्कुल की व्यवस्था करके सोचतें है। कि मेरा काम पुरा हो गया ? आपको देखना पड़ेगा कि आपका बच्चा कहा जाता है, किसके साथ बैठता उठता है । कही गलत संगत में तो नहीं पर गया? नशेड़ी के संगत से अपने बच्चों को दुर रखिए। सतत निगरानी की आवश्यकता है। तभी आपका बच्चा देश का सुयोग्य नागरिक बनेगा। होली खुशी और सौहार्द का पर्व है, इस पर्व में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का इस्तेमाल करके रंग मे भंग डालने का प्रयास नही करें। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार जवाहर और नशा मुक्त भारत के सदस्य अवधेश कुमार ने सभी से सुरक्षित, और नशा मुक्त होली मनाने का आग्रह किया। नशा मुक्त भारत कि ओर से आए हुए सभी ग्रामीण महिलाओ और छात्रों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मौक पर ग्रामीण सुमित्रा देवी, संजु देवी, रूबी देवी, इंदु कुमारी, टीना देवी, शिक्षक अभिमन्यू कुमार, संजीव कुमार, इन्दु गुप्ता सहित विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें