33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

निर्वाचन आयोग के द्वारा गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ बिहार बंद के आह्वान पर बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के NH 107 पथ पर चक्का जाम किया

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर देश बचाओ अभियान, महागठबंधन एवं ट्रेड यूनियन संघ समेत रसोईया संघ के बैनर तले निर्वाचन आयोग के द्वारा गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ बिहार बंद के आह्वान पर बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के एन एच 107 पथ पर चक्का जाम किया गया। बताते चलें कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में चक्का जाम का असर छिट-फुट रहा। मालूम हो कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के माली चौक पर राजद नेता राहुल कुमार जीरो माइल चौक पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव सुरेश सिंह, किसान नेता शैलेंद्र कुमार वर्मा, रविंद्र यादव समेत दर्जन कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा डबल इंजन के सरकार पर जमकर बरसे कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मोदी नीतीश मुर्दाबाद, निर्वाचन आयोग हाय-हाय, तुगलकी फरमान वापस लो, एनआरसी लागू करना बंद करो, काला कानून वापस लो, आदि गगनभेदी नारों के साथ
बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया। चक्का जाम हो जाने के कारण दोनों तरफ से गाड़ियों की भीड़ लगी रही यात्रियों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस के नेता जयप्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए कहां की वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन के माध्यम से एनआरसी लागू करने का प्रयास है। बहुसंख्यक एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी को वोट के अधिकार से वंचित करने का साजिश है। नोटबंदी के तरह वोट बंदी कर आम जनता का सभी अधिकार छीनने का षड्यंत्र है। राजद के महासचिव सोनू भगत ने कहा कि यदि मतदाता फर्जी है तो आम जनता के वोट से जीती केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार फर्जी है उसे हटाने, बर्खास्त करने, उखाड़ फेंकने की जरूरत है। किसानों के साथ डबल इंजन के सरकार दोहरी नीति अपना रहे हैं जिस कारण किसने की जमीन को छीनी जा रही है जब तक डबल इंजन सरकार को उखार कर नहीं फेंकेंगे तब तक हमारी लड़ाई चलती रहेगी। मौके पर श्रवण सिंह, राज किशोर सिंह, अमरदीप कुमार, गोलू कुमार, जनार्दन शर्मा, रोबिन कुमार, राजेश कुमार, पप्पू कुमार, राजद नेता कृष्ण कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें