JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत उपचुनाव संपन्न हुआ। पंचायत उप चुनाव को संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बताते चलें कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कंजरी पंचायत एवं सकरोहार पंचायत में पंचायत उपचुनाव कराया गया। मालूम हो कि कंजरी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। वही पांच हजार चार सौ मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग का फैसला को लेकर बुधवार को अपने-अपने मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग किया। बताते चलें कि कंजरी पंचायत में पंचायत समिति पद के लिए मत 53 पॉइंट 72 एवं सकरहार पंचायत में वार्ड सदस्य पद के लिए मत 60 पॉइंट 99% हुआ। इस संबंध में प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दो पंचायत में पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई जिसको लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आगे उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को आईटी भवन के सभागार कक्ष में 8 बजे से मतगणना कराई जाएगी।


