34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

पुलिस ने चार पहिया वाहन सहित विदेशी शराब किया बरामद, कार चालक भागने में रहा सफल

*जहानाबाद में पुलिस ने शराब तस्करों के म॑सुबे पर फेरा पानी*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद (बिहार) जिले की पुलिस शराब माफियाओं के बिरुध कड़ी नजर रखे हुए हैं।शराब तस्कर चाहें कोई तरकीब ढुंढ कर कारोबार करे, लेकिन जहानाबाद की पुलिस भी शराब कारोबारी को अपने च॑गुल में ले ही लेगा।इसी कड़ी में आज मंगलवार को सुबह जहानाबाद के बभना रोड के आस पास एक कार से शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह नगर थाना को सुचना मिली की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जहानाबाद पहुंचने वाली है। सुचना के आधार पर थाना अध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए ,नाकब॑दी किया, जिसके फलस्वरूप बभना रोड में एक कार को खड़ा होते देख शक होने के उपरांत कार को चेक करने पर शराब का कार्टून भरा हुआ मिला, जिसे थाना लाया गया।वही उन्होंने बताया कि हलाकी चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया था, फिर भी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पर जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर गाड़ी किसकी है।वही उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्रांडों के शराब की बोतलें है, जो 1046 बोतल है जिसमें 531 लीटर अंग्रेजी शराब है। तथा आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें