33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

बाल विद्या मंदिर में मनाया गया शिक्षक दिवस

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाल विद्या मंदिर में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षको को सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए वर्ग का संचालन भी किया गया । कार्यक्रम कि शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस सम्मान समारोह के अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षकों को शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कार्य केवल ज्ञान को पढ़ाना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के मन में उत्साह और जिज्ञासा को जगाना भी है। एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और साहस के साथ जीवन का सामना करने के लिए तैयार करता है। अगर देश को आगे ले जाना है तो शिक्षकों को अपना कार्य पूरी निष्ठा से करना होगा। तभी देश की अच्छी तस्वीर उभर सकती है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना हमारा पहला दायित्व है । विद्यालय के प्राचार्या ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है, गुरु का महत्व हम सभी के जीवन में सर्वोपरि है, इसीलिए उनका सम्मान करना बहुत जरूरी है। डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा को व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें ज्ञान और समझ प्रदान करती है जो हमें बेहतर निर्णय लेने में मदद करती है। ज्ञान को शक्ति का स्रोत बताया और कहा कि ज्ञान हमें सशक्त बनाता है और हमें बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है शिक्षा का महत्व केवल ज्ञान प्राप्त करने तक ही नहीं होना चाहिए बल्कि व्यक्ति को समाज के लिए उपयोगी बनाना भी है। इस समरोह में विद्यालय के निदेशक के आलावा सभी शिक्षक सनोज कुमार, रामजीवन प्रसाद, रवि रंजन कुमार ,मिथलेश कुमार पाठक,पवन कुमार, आशुतोष कुमार, विक्रम कुमार, विवेक कुमार रंजन, सुबोध कुमार, गौतम कुमार, राम सुजान सिंह, जुल्ली कुमारी, कविता कुमारी, सृष्टि कुमारी उपस्थित रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें