42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का जदयू कार्यालय जहानाबाद में मनाया गया जन्मदिन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता .ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय, जहानाबाद में बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटा और मुख्यमंत्री जी के उत्तम एवं दीर्घायु जीवन की कामना की एवं एक दूसरे को केक एवं लड्डू खिलाकर खुशियां मनाया।इस विशेष अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके नेतृत्व में बिहार के विकास को और मजबूती देने का संकल्प लिया।जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास की राह पर अग्रसर किया है। उनका कुशल नेतृत्व राज्य की प्रगति के लिए अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। हम ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं।जदयू प्रदेश महासचिव श्री राजू सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार जी की नीति और नेतृत्व से बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनकी दूरदर्शी सोच और सुशासन की नीति से राज्य को नई ऊंचाइयां मिली हैं।पूर्व प्रदेश सचिव श्री निरंजन केशव प्रिंस ने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने बिहार में कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय की दिशा में जो कार्य किए हैं, वह सराहनीय हैं। हम सभी उनके नेतृत्व में राज्य के सतत विकास के लिए संकल्पित हैं।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जीवन एवं कार्यों पर चर्चा की और उनके विकासोन्मुखी सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया,इस अवसर पर जदयू नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी,राजेश पटेल, बैजनाथ शर्मा,महिला उपाध्यक्ष सुनिता कुमारी, जुदागी मांझी,जितेश चंद्रवंशी,पंकज कुमार राकेश,हरेराम शर्मा, सुनील पांडेय,मनोज चंद्रवंशी,मधेश्वर यादव,मुरारी यादव,रामनरेश कुशवाहा,विनय विद्यार्थी,रविंदर कुशवाहा,धनंजय दास,मनीष शर्मा,रजनीश कुमार बीक्कू,राजकुमार प्रसाद,बैजू सिंह,मिथलेश दास, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें