34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मानस इंटरनेशनल के आदर्श आनंद 97.8% अंक प्राप्त कर स्कूल के बने टॉपर

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख 

*सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन*

जहानाबाद सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी, जहानाबाद के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के होनहार छात्र आदर्श आनंद ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 10वीं कक्षा में आदर्श आनंद ने 97.8% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया बालाजी ने 95.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अभीराज कुमार ने 92.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। जिससे विद्यालय के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। वहीं विद्यालय समूह के निदेशक श्री निशांत रंजन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “जिले में मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय ने यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के साथ यदि प्रयास किया जाए तो सफलता निश्चित है। विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होते ही छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल छा गया। विद्यालय परिवार ने इन उपलब्धियों को समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें