33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

मानसी के विभिन्न क्षेत्रों में धुमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी 
मानसी (खगड़िया): आजादी के 77 वां अवसर पर मानसी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय पर लोगों ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।शहीद धन्ना और माधव स्मारक पर निर्माण समिति के अध्यक्ष छेदी प्रसाद सिंह ढ़ोली राम एवं मोहम्मद नजो ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।प्रेम कुमार यशवंत ,अभय कुमार गुड्डू,धर्मेन्द्र पौद्दार, जवाहर सिंह, रूपेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने शहीद धन्ना माधव अमर रहे नारे के साथ तिरंगे को सलामी दी।प्रखंड प्रमुख वृन्द्रा देवी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।नगर पंचायत मानसी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष प्रभा देवी ने तिरंगा फहराया।नगर उपाध्यक्ष पप्पू कुमार सुमन सामाजिक कार्यकर्ता आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार ने तिरंगे की सलामी दी।पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन में मुखिया सुमन देवी पूर्वी ठाठा पंचायत भवन मे मुखिया बुलबुल देवी, बलहा में मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, सैदपुर में मुखिया विजेंद्र यादव अमनी पंचायत भवन पर मुखिया बीरन सदा ने झंडोत्तोलन किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन,मानसी थाना में थानाध्यक्ष निलेश कुमार आरपीएफ पोस्ट पर आरपीएफ इंसपेक्टर पीके झा रेल थाना में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, रेलवे विधुत कार्यालय पर विधुत फॉरमेन रामानुज चौधरी रेलवे अस्पताल में डाॅ विकास कुमार ने झंडोत्तोलन किया। रेलवे प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सह प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव राकेश कुमार रौशन,बापू जी स्मारक में प्रधानाचार्य अनिल कुमार,पूर्वी ठाठा उत्तर मध्य विधालय में प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार पंडित ने भी झंडोत्तोलन किया।मां सावित्री एचपी गैस ग्रामीण वितरक के प्रोपराइटर चन्द्रशेखर कुमार दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल बलहा में पूर्व प्रमुख दशरथ प्रसाद यादव पूर्व पंसस दीपक कुमार सिंह ने तिरंगे की सलामी दी।प्रिस्ट्रीन मेगा फूड पार्क में कुणाल कुमार उप डाकघर मानसी में उपडाकपाल मानकेश्वर सिंह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर सलामी दी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें