*अंचलाधिकारी या थाना कर्मी हो या जनप्रतिनिधि को भी तंग तवाह करने का काम करते रहते हैं*
JNA/नबी आलम की रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर पूर्व वार्ड सदस्य के साथ आरटीआई कार्यकर्ताओं ने रंगदारी की मांग की है। उक्त मामले को लेकर बेलदौर नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय अवध किशोर शर्मा के पुत्र सह पूर्व वार्ड सदस्य नीलकमल शर्मा अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोपरेटिव बैंक जा रहे थे। वही बैंक जाने के क्रम में शिव मंदिर चौक के समीप आरटीआई कार्यकर्ता ओम प्रकाश क्रांति ने मोटरसाइकिल रोक कर गाली गलौज करते-करते दो लाख रुपए की मांग की है। उक्त घटना शनिवार के करीब 1 बजे घटी है। इस संबंध में पूर्व वार्ड सदस्य नीलकमल शर्मा ने बताया कि हमसे पहले भी आरटीआई लगाकर रुपए की मांग की थी। आगे उन्होंने बताया कि पंचायती योजना से पीसीसी सड़क का ढलाई कार्य किए थे । ढलाई कार्य होने के बाद भारी भरकम वाहन चलने के कारण सड़क उभर खाबर हो गया था। वहीं वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर उक्त सड़क का रिपेयरिंग करवा कर फोटो के साथ जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप दिए। जब रुपया नहीं दिए तो फिर आरटीआई लगाकर तंग तबाह करने के साथ-साथ दो लाख की मांग की। उक्त व्यक्ति प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचलाधिकारी या थाना कर्मी हो या जनप्रतिनिधि को भी तंग तवाह करने का काम करते रहते हैं जो रुपया नहीं देते हैं उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले को छानबीन कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।


