जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर राजस्थान।ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात की गोविंदगढ़ ब्लॉक इकाई के द्वारा दिनांक 3 मार्च 2024 रविवार को ग्राम गोविंदगढ़ में आयोजित होने वाले वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी के नेतृत्व में गोविंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायतो गुड़लिया, भूतेड़ा, नांगल कला, सिगोद, गुड्डा, किशनपुरा, कालाडेरा, मलिकपुर, आषटी आलीसर, अनणतपुरा, ईटावा, निवाणा आदि ग्राम पंचायतो के वृद्धजनो को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया इस कार्यक्रम को ब्लॉक प्रभारी श्रीराम शर्मा, संरक्षक डॉ रघुवीर शर्मा, गोविंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा को कार्यक्रम को संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी इस दौरान जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा, जिला मंत्री ओम प्रकाश रीडर, ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, ब्लॉक मंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक संगठन मंत्री रजनीकांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।