जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद वाणावर महोत्सव, 2023 का आयोजन दिनांक 24 दिसम्बर, 2023 (रविवार) को किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के निर्देशानुसार आज स्थानीय कलाकारों का चयन अब्दुलबारी नगर भवन में चयन समिति द्वारा किया गया।
वाणावर महोत्सव के अवसर पर बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पाशर्व गायिका ममता शर्मा, मगध संगीत संस्थान, पटना तथा श्री सत्येन्द्र कुमार, तरंग वॉल्यूट्री सोसायटी, पटना का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा गया। वाणावर महोत्सव की तैयारी पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है।
अब्दुलबारी नगर भवन में आयोजित स्क्रीनिंग प्रोग्राम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भी एक से एक जलबा बिखेरी गई। स्थानीय कलाकारों में सुश्री अमोलिका द्वारा पाशर्व गायिका की प्रस्तुति, श्री सनोज कुमार एवं सुश्री दिव्यांशु कुमारी द्वारा युगल डांस, एकल डांस एवं गायन की प्रस्तुति, मोहिनी अग्रवाल द्वारा गायन की प्रस्तुति, श्री रामानन्द शर्मा द्वारा लोक गीत प्रस्तुत, श्री मृत्युंजय कुमार द्वारा लोकगीत गायक की प्रस्तुति, कमलेश कुमार देव द्वारा सुगम एवं लोकगीत की प्रस्तुति, मुरलीधर इंटर स्तरीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति, अमनदीप कुमार द्वारा लोकगीत की प्रस्तुति, मुन्ना पंडित द्वारा लोकगीत एवं भजन की प्रस्तुति दिया गया, जिसको चयन समिति द्वारा चयन किया गया।
उक्त चयन समिति में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांग्जन शाखा शामिल हैं। समिति के सदस्यों द्वारा स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया।


