42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

सड़क बन जाने से जल जमाव की समस्या हुई दूर:बलवीर चाँद

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखण्ड के पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती ग्राम में पंचायत समिति योजना के तहत अनुमानित प्राक्कलित राशि 4 लाख 62 हजार 8 सौ की लागत से स्व.मदन यादव के घर से लेकर पी.सी.सी सड़क तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन मानसी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख, प्रमुख संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष व स्थानीय पंसस बलवीर चांद यादव ने किया।
मौके पर उपस्थित ग्रामिणों को संबोधित करते हुए पंसस बलवीर चांद यादव ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से जल जमाव की समस्या दूर हो गई है। अब बारिश में आमजनों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी। बगल के मघ्य बिघालय,चुकती में भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। वहाँ किचड़ के कारण बच्चे और शिक्षक नारकीय स्थित से परेशान रहते थे।अब उक्त समस्या से सबों को निजात मिल गया है।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य जुली कुमारी,बलवीर चाँद की छोटी माता, वार्ड सचिव चुकती पप्पु यादव,समाज सेवी अनिल यादव, समाजसेवी
बिबेकानंद यादव,विजय महतो,बिक्रम यादव,मुरारी महतो,रितेश यादव ,राजीव सिन्हा एवं रविन्दर यादव आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें