JNA लोकेश झा की रिपोर्ट समालखा गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब, मॉडल टाउन समालखा में शहीदों के सिरताज 5वें गुरु गुरु अर्जन देव जी की मीठी याद में संगत के सहयोग से श्री सुखमनी साहिब के पाठ 10 मई से आरंभ होंगे, जो लगातार 40 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। गुरु अर्जन देव जी सिख धर्म के पाँचवें गुरु थे, जिन्हें शांति, सेवा और सहनशीलता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने सिखों के पवित्र ग्रंथ आदि ग्रंथ का संकलन किया, जो आगे चलकर गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में प्रतिष्ठित हुआ। अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मानवता, समानता और “सरबत दा भला” का संदेश दिया। यह जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि श्री सुखमनी साहिब के पाठ 10 मई से प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक 18 जून तक किए जाएंगे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान भी सजेंगे, जिनमें गुरु अर्जन देव जी के जीवन इतिहास पर कथा-विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, भाई गुरमुख सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया जाएगा। उपरांत “सरबत का भला” की अरदास की जाएगी। इस अवसर पर शाम सिंह, अमनदीप, जीवन सिंह, सुरेंद्र कुमार, अंकुर बंसल, अमनजीत सिंह, हैप्पी कुमार, कुलदीप सिंह, अमित धाबड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
नई खबरें


