*अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 152वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन*
जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
अलगना गांव के किसान विनोद शर्मा के निजी जमीन पर किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित विनोद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है।इसका परिणाम हम सभी उच्च तापमान के रूप में झेल रहे हैं।भीषण गर्मी,सूखाड़,ग्लोबल वार्मिंग से हमें वृक्ष ही निजात दिला सकते हैं,वृक्ष ही तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं।इस प्रदूषण एवं उच्च तापमान को रोकने का सबसे सरल उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है।वृक्षारोपण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि कम से कम प्रत्येक वर्ष 10 पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क चलाया जाता है। जिले के समस्त व्यक्तियों से करवद्ध प्रार्थना है कि वृक्षारोपण कार्य से जुड़कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर आनेवाली पीढ़ी के लिए एक सुन्दर, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने का संकल्प लें।इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के रंगेश कुमार,कौशल कुमार, श्यामनारायण कुमार, कुमार श्रीकांत, गौरव कुमार,कृष्णकांत कुमार उपस्थित थे।


