34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

अपराधी को दंड दिलाने वाले इस्पेक्टर राकेश गुप्ता खुद बन गए अपराधी

*इंस्पेक्टर बनने से पहले बेगूसराय एसपी को दिए थे गलत शपथ पत्र*

-*जल्द ही गिर सकती है गाज, खगडिया में पदस्थापित है इस्पेक्टर राकेश कुमार*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अपराधी को दंड दिलाने वाली पुलिस ही अपराधी बन जाए तो मामला संगीन हो जाता है। खगडिया थाना में हाल ही में पदस्थापित इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता फिलहाल विभाग की नजरों में अपराधी बन गया। उन्होंने इस्पेक्टर बनने से पहले बेगूसराय एसपी को दिए गए शपथ पत्र में अपने कारनामे को छिपा लिया था। बेगूसराय के विपिन राय द्वारा मामला उजागर करने के बाद से खगडिया बेगूसराय और पटना गुख्यालय पालय के पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है। खगडिया और बेगूसराय के थानों में राकेश गुप्ता के कारनामे की चर्चा हो रही है। इपेक्टर राकेश गुप्ता पर बेगूसराय कोर्ट में कई केस दर्ज है। निगरानी विभाग में उनके उपर जाच लबित है बावजूद राकेश गुप्ता ने उन तथ्यों को छिपाकर एसपी के यहा शपथ दिया और एसपी की अनुशंसा पर वे इस्पेक्टर बने। कहावत है कि सचमुच अमीरी पर पनपी हुई घास जहरीली होती है। हाल के घटनाक्रम को देखा जाए तो इस्पेक्टर राकेश गुप्ता को अपने किए पर पचताबा आ रहा है। सूत्रों का कहना हुआ कि इस्पेक्टर के कारनामें की अंदर ही अंदर जांच चल रही है और जल्द ही पुलिस मुयालय बडा निर्णय ले सकता है। इधर, कई सामाजिक कार्यकर्ताओ ने खगडिया एसपी से माग की है कि ऐसे पुलिस अधिकारी को अविलंब हटाया जाय। सामाजिक कार्यकर्ता में अधिवक्ता रोशन कुमार ने डीजीपी से माग की है कि इस्पेक्टर द्वारा विभाग से फाड किया गया है। इसलिए अविलब सुसंगत धारा में केस दर्ज कराई जाए और नौकरी से बर्खास्त की जाय। इधर बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मामला सज्ञान, में है। विभागीय बात है। अधिक कुछ जानकारी देना मुनासिब नहीं होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें