जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
आज 14 जुलाई 2023 को काको प्रखंड के चंदवा पुर गांव में जहां कामरेड अर्जुन भगत का पैतृक गांव था उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा की गई।कामरेड अर्जुन भगत का जन्म 1 फरवरी 1944 में हुआ था तथा मृत्यु 2 जुलाई 2023 को आकस्मिक तौर पर हो गया। कामरेड अर्जुन भगत पी एच डी में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी थे।
अचानक इनकी मृत्यु ने इनके परिवार सहित पूरे पार्टी कतार को मरमाह किया। इनका ऐसे समय में मृत्यु हुआ जब देशभर में सांप्रदायिक फासीवाद भाजपा के जरिए फैलाई जा रही है कामरेड अर्जुन भगत हमारे पार्टी के एक मजबूत सिपाही थे जिन्होंने जब से हमारे पार्टी में आए हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए क्रांतिकारी झंडा को बुलंद करते रहे हैं आज की तिथि में जब पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है हमारे बीच से पार्टी एक मजबूत व वफादार साथी को गुजर जाना निश्चय ही तात्कालिक तौर पर अपूरणीय क्षति है।
आज कामरेड अर्जुन भगत की याद में जहानाबाद एकंगर सराय मुखपथ से चंद्वापुर गांव जाने वाली लिंक पथ को इनके नाम समर्पित किया गया। साथ ही साथ इनकी याद में गांव में प्रवेश करने की जगह पर स्मारक के लिए स्थल पर न्यू रखी गई साथ ही साथ वहीं पर इनके सम्मान में झंडा फहराया गया तथा इनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ,श्रद्धांजलि सभा में इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया ।कार्यक्रम में भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य तथा जहानाबाद जिला के सचिव कामरेड रामाधार सिंह जिला कमेटी के सदस्य कामरेड बसी अहमद कामरेड विनोद कुमार भारती शौकीन यादव रेनू देवी तथा प्रखंड कमेटी के सदस्य तथा स्थानीय सरपंच कंचन देवी उदय पासवान सीधेश्वर बिंद सतीश चौधरी मिट्ठू विश्वकर्मा सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता नेता के अलावे उनके परिजन उपस्थित थे।
पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित करने में उनके पुत्र शंभू भगत लक्ष्मी भगत विनय भगत रामबाबू भगत तथा उनकी दो पुत्री फुल कुमारी देवी सुनैना देवी सहित शिक्षक संघ के नेता सत्येंद्र भगत साथ ही साथ गांव व इलाके से लेकरके उन के बहुत सारे रिश्तेदार इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे ।


