29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

आज बीजेजेडी पार्टी का ऐतिहासिक “राष्ट्रीय सम्मेलन”

JNA रितेश वर्मा कि रिपोर्ट 

(दिल्ली प्रदेश ) एवं आगामी दिल्ली विधानसभा के तहत 29 सितम्बर 2024 दिन रविवार को राजेन्द्र भवन ऑडियोटोरियम, दिल्ली में भव्य कार्यक्रम सफल हुआ

बीजेजेडी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने पूज्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया अमर रहे नारों के शंखनाद के साथ कार्यक्रम का आगाज किया |
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया एम. कुमार ने बताया कि हमारी पार्टी बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया, बाबा साहेब अम्बेडकर एवं ए.पी. जे अब्दुल कलाम के सपनो का भारत बनाना चाहती हैं | जहाँ भारत के सभी नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय मिल सके |
वही पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हमारी पार्टी बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटका और हरियाणा में मजबूती से कार्यरत है | आगामी वर्ष के राष्ट्रीय सम्मेलन तक बीजेजेडी पार्टी देश के सभी राज्यों में विस्तार का लक्ष्य रखा है |
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष जी ने आगामी दिल्ली विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा विधायक प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया |
इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार,बिहार महिला प्रदेश अध्यक्षा अंजू देवी, उत्तर प्रदेश प्रभारी विमल शंकर, हरियाणा प्रदेश प्रभारी पंचलाल कुशवाहा, बिहार प्रदेश सचिव अमर प्रसाद आदि पार्टी के वरीय नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया |
चौरसिया समाज के कुलगुरु एवं ज्योतिष आचार्य डॉ राजेश शास्त्री जी ने बीजेजेडी पार्टी के विस्तार के लिए अपना आशीष और ईश्वर से मंगलमय होने की कामना किया |
इस कार्यक्रम में हजारों -हजार नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं की उपस्थित ने पार्टी के नेता का हौंसला बुलंद किया |
तमाम कवि एवं शायर और रियाज म्यूजिक एकेडमी के छात्रों ने चार -चाँद लगाए |
# BJJD पार्टी || दिल्ली प्रदेश ||
@ पार्टी में जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र:-
9050003153

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें