36.5 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

एनडीए प्रत्याशी ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन और जन जन से लिया आशीर्वाद

*मोदी जी के ईमानदार कोशिश पर लोगों का अटूट विश्वास है:राजेश वर्मा*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया एनडीए समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार राजेश वर्मा ने शनिवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के उजान,पंचरूखी, मरथूआ,टेंगराहा, मेदोचौक,मुरहा, गरही,भौजी,बगराहा, वीरपुर पासवान चौक बिथान, हसनपुर,महुली, गुलरिया, चंदौली आदि दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत्त लोगों से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया।लोगों ने प्रत्याशी का जीत का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमलोग मोदी जी के गारंटी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास और चिराग पासवान का विजन को सफल बनाने के लिए एनडीए के पक्ष में वोट करेंगे ।
प्रत्याशी राजेश वर्मा ने खैराकोट केलवारी के अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनके दुख दर्द को जाने और उन्हें सरकारी स्तर पर सहायता मिलने का भरोसा दिलाया।साथ ही हसनपुर और बिथान में एनडीए चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।अपने उद्घाटन भाषण में राजेश वर्मा ने कहा कि हर गांव टोले नगर में हमें जन जन के बीच से अपार समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है।मिल रहे जन समर्थन से हमारी जीत पक्की दिख रही है और मोदी जी का संकल्प अबकी बार चार सौ के पार सच दिखने लगा है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ देश जिस तेज गति से आगे बढ़ रहा है यह हमारे और आपके प्रिय जन सेवक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी पर भरोसा दिखाते हुए कल मुंगेर में मोदी जी की सभा में उमड़े खगड़िया, मुंगेर व बेगूसराय के लाखों की जन सैलाब ने यह जता दिया कि आम जनता को अपनी हर नीति और निर्णय को सशक्त करने के लिए मोदी जी के ईमानदार कोशिश पर अटूट विश्वास और भरोसा है।उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार राय, लोजपा आर के प्रदेश महासचिव रतन पासवान,दलित सेना के अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान,जदयू प्रभारी शंकर चौधरी निषाद,पंकज मुखिया, बीजेपी के पुरूषोतम कुमार, गायत्री देवी, प्रीति कुमारी एवं पिंकी कुमारी आदि सैकडों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें