30.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह को दिया साधुवाद, डॉ दिलीप जायसवाल को Y+ श्रेणी की सिक्युरिटी देने पर

*बिहार की बागडोर राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को सौंप देने से बिहार का होगा कया पलट -डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन*

JNA/Indu Prabha

खगड़िया। कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा बिहार सरकार के राजस्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को वीआईपी सुरक्षा के तहत् Y+ सिक्योरिटी मुहैय्या कराने को लेकर बिहार प्रदेश ही नहीं पूरे देश के कलवार समाज ने खुशी जाहिर किया है। केन्द्र सरकार द्वारा कलवार समाज के प्रति सहानुभूति दिखाने को लेकर डॉ अरविन्द वर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदान मंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए साधुवाद दिया। आगे चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा डॉ दिलीप जायसवाल का जन्म स्थल खगड़िया जिला है जबकि कार्य क्षेत्र किशनगंज (सीमांचल क्षेत्र), जहां सीमांचल के गांधी के रुप से चर्चित हैं। डॉ दिलीप जायसवाल पूर्णिया, अररिया और किशनगंज क्षेत्र से तीन बार के एमएलएसी हैं जो विगत बीस वर्षों तक बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। आगे डॉ वर्मा ने कहा Y+ सुरक्षा में करीब 11-12 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें एनएसजी के कमांडो की संख्या 2 से 4 होती है। Y+ सुरक्षा में एक लेयर का सुरक्षा घेरा होता है। डॉ वर्मा ने कहा डॉ दिलीप जायसवाल बिहार के पहले मंत्री हैं जिन्होंने राजस्व मंत्रालय की कुर्सी पर विराजमान होते ही कहा मेरा मंत्रालय भ्रष्टाचार मुक्त होगा। जैसा उन्होंने कहा, वैसा कर भी दिखाया। दर्जनों राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई किया। इतना ही नहीं बिहार के सभी संबंधित अधिकारियों को नसीहत भी दी और कहा पुरानी लत को छोड़ें और नया बिहार बनाने में ईमानदारी से जनता की सेवा किया करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के कार्यशैली की चर्चा बिहार ही नहीं पूरे देश में हो रही है। डॉ अरविन्द वर्मा ने यहां तक कह दिया कि अगर, बिहार की बागडोर डॉ दिलीप जायसवाल के जिम्मे सौंप दिया जाय तो पूरे बिहार का काया पलट हो जायेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें