37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

भरतखण्ड हाॅल्ट पर मूलभूत सुविधा की हो व्यवस्था: पप्पू यादव

*पूर्णियां सांसद ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा मांगपत्र, बोले- यात्रियों को जल्द मिलेगा सुविधा*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर हाजीपुर के रेलवे महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपकर खगड़िया जिला स्थित भरतखण्ड हाॅल्ट को अविलंब मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर दी। पूर्णियां सांसद ने रेल महाप्रबंधक को कहा कि बरौनी-कटिहार रेलखंड पर पसराहा एवं नारायणपुर स्टेशन के बीच भरतखण्ड हाॅल्ट की स्थापना वर्ष 1999 में हुई। आज इस हाॅल्ट के स्थापना का 25 वर्ष पूरा हो चुका है। उस वक्त पप्पू यादव ने भी हाॅल्ट की स्थापना के लिए अथक प्रयास किया था, जिसमें सांसद पप्पू यादव ने सफलता भी हासिल किया। उन्होंने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि उनके प्रयास से स्थापित भरतखण्ड हाॅल्ट आज भी मूलभूत सुविधा के लिए इंतजार कर रही है। भरतखण्ड हाॅल्ट पर यात्री शेड, बिजली, पीने का पानी, शौचालय सहित स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंच पथ की भी सुविधा नहीं है। जबकि भरतखण्ड हाॅल्ट से खगड़िया जिला के परबत्ता एवं गोगरी प्रखंड के कई गांव के लोगों का आना जाना होता है। इस सभी गांव के लोगों के लिए एकमात्र भरतखण्ड हाॅल्ट हीं रेल मार्ग से जुड़ने की सुविधा है। इसके बावजूद भी भरतखण्ड हाॅल्ट आज भी मूलभूत सुविधा की वाट जोह रही है। मूलभूत सुविधा नहीं रहने के कारण भरतखण्ड हाॅल्ट के प्रति यात्रियों की उदासीनता बढ़ती जा रही है। जिसके कारण रेलवे को राजस्व की भी क्षति हो रही है। सांसद पप्पू यादव ने रेल महाप्रबंधक से आग्रह करते हुए कहा कि बरौनी-कटिहार रेलखंड में पसराहा और नारायणपुर के बीच स्थित भरतखण्ड हाॅल्ट पर मूलभूत सुविधा यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाय और हाॅल्ट तक जाने वाली पहुंच पथ को पक्कीकारण की जाय, ताकि परबत्ता और गोगरी प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों को रेलयात्रा करने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। रेलयात्री को सुगम यात्रा नसीब हो सके। इस संबंध में रेल महाप्रबंधक ने शीघ्र हीं भरतखण्ड हाॅल्ट को मूलभूत सुविधाओं से लैश करने की बात कही। सांसद ने रेल महाप्रबंधक का आभार जताया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें