जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को मोबाइल पर एक यात्री मोहम्मद निजामुद्दीन द्वारा सूचना मिला कि उनका बैग गाड़ी संख्या 15484 डाउन में छूट गया है तब तक गाड़ी खगड़िया स्टेशन पहुंचने वाली थी । निरीक्षक प्रभारी के निर्देशानुसार ड्यूटी में कार्यरत आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार द्वारा उक्त गाड़ी को अटेंड किया गया एवं बोगी में खोज कर यात्री द्वारा बताए गए उनके बैग के हाल होलिया के मुताबिक पिट्टू बैग को बरामद किया गया तथा उसे जांच पाताल कर पोस्ट लाया गया एवं यात्री को सूचित किया गया । समय करीब 13:00 बजे बैग के स्वामी मोहम्मद निजामुद्दीन उम्र लगभग 40 वर्ष पिता मोहम्मद गयासुद्दीन पत्ता s10/ 52 गीता नगर कॉलोनी हुगलीगंज चौकाघाट बनारस पोस्ट पर आए जिन्हें उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के पश्चात बरामद बैग को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया । उनके बैग में नए पुराने कपड़े एवं कुछ मूल्यवान दस्तावेज आदि थे । बैग पाकर युक्त यात्री ने काफी खुशी जाहिर की और आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ।
खगड़िया आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे हुए बैग को बरामद कर सही जांच कर यात्री को बैग सुपूर्त किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


