जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा गौतमबुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद से 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिला कर कृमि मुक्त जिला के अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों/अभिभावको/शिक्षको को संबोधित करते हुए बताया कि, आज राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के उपलक्ष्य में बिहार के सभी जिलों में बच्चों को कृमि के संक्रमण मुक्त रखने के लिए एल्बेंडाजोल की दवा निःशुल्क रूप से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण से बच्चों का पोषण स्तर एवं हिमोग्लोबिन स्तर पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है। कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए आज राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम 04 सितंबर को निर्धारित है तथा दिनांक 11 सितम्बर को मॉक-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैसे बच्चों के बीच एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी, जो आज के इस अभियान से छुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले के बच्चों को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त इस अभियान में शिक्षा विभाग, आई.सी.डी.एस., पंचायत राज विभाग, जीविका, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, निजी विद्यालय, कोचिंग संघ, मदरसा इत्यादि सभी का सहयोग लिया जा रहा है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर बच्चों को संक्रमण मुक्त रहने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जीविका दीदियों के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका से समन्वय स्थापित कर गांवों में डोर टू डोर अभियान चला कर तथा सभा आयोजित कर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
01 से 19 वर्ष तक उम्र के 671472 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा निःशुल्क खिलाये जाने का लक्ष्य इस बार रखा गया है।
151 निजी/गैर सरकारी विद्यालयों में भी एल्बेंडाजोल की दवा बच्चों को निःशुल्क खिलाया जा रहा है।
974 सरकारी विद्यालयों में भी एल्बेंडाजोल की दवा बच्चों को निःशुल्क खिलाया जा रहा है।
विद्यालय (निजी $ सरकारी$ तकनीकी) के कुल 249169 बच्चों को लक्षित किया गया है।
जहानाबाद जिले में कुल 1194 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। आंगनबाड़ी केंद्रो पर कुल 422302 बच्चों को दवा की खुराक देने के लिए लक्षित किया गया हैं।
उक्त अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती रचना, डी.पी.एम., जिला स्वास्थ्य समिति, प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (डिवार्मिंग), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रा०स्वा०केन्द्र, सिकरिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला स्वास्थ्य समिति, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद, प्राचार्य , गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद, एस.एम.सी. एवं बी.एम.सी. (यूनिसेफ), भैक्सिन मैनेजर, यू.एन.डी.पी., जिला समन्वयक, राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


