22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

नीतीश कुमार के नेतृत्व में सेवा, सम्मान और भरोसे की सरकार: आचार्य राकेश

*पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर निर्माण से मिथिला की बेटियों का सम्मान बढ़ा*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सेवा, सम्मान और भरोसे की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि गत 8 अगस्त 2025 को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर 882 करोड़ 87 लाख की लागत से माता जानकी के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। प्रवक्ता ने कहा कि यह मंदिर निर्माण सांस्कृतिक विकास के नए युग का साक्षी बनेगा और मिथिला की बेटियों के सम्मान में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया । कहा कि माता जानकी के मंदिर निर्माण से जहां पर्यटकों के लिए पवित्र धाम होगा वहीं इससे युवाओं व व्यवसायिक वर्गों के लिए रोजगार का अवसर मिलेगा।साथ ही यहां रोजगार बढ़ने से न केवल युवाओं और व्यवसायिक वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त होंगे बल्कि राज्य कोष में भी वृद्धि होगी। बतौर जिला प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश सरकार ने आम आदमी की मेहनत को पहचान कर उसे सम्मान में बदला है, जिससे लोकतंत्र जीवंत हुआ है।उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने कई जनहितकारी फैसले लिए हैं, जिनमें एक करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार देने की घोषणा के साथ साथ विभिन्न विभागों के कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 करना, और गरीब परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना शामिल है। इससे न केवल आर्थिक सहयोग मिला है, बल्कि आशा, ममता, रसोईया, अनुदेशक और रात्रि प्रहरी जैसे कर्मियों की सामाजिक गरिमा भी बढ़ी है। ऊर्जा के क्षेत्र में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से लाखों घरों में रोशनी पहुँची है और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के अंतर-जिला स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान समस्याओं के समाधान हेतु सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को भी सराहनीय बताया। श्री शास्त्री ने कहा कि यह न केवल शिक्षकों की चिंता दूर करेगा बल्कि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को भी सुरक्षित बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें