22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

पूर्व विधान पार्षद तथा द प्लूरल्स पार्टी की संस्थापक व .राष्ट्रीय अध्यक्षपुष्पम प्रिया चौधरी के पिता प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त ,राकेश कुमार जहानाबाद

न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद पूर्व विधानपार्षद व जदयू के वरिष्ठ नेता तथा द प्लुरल्स पार्टी की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता प्रो. विनोद कुमार चौधरी के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन व अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए भारी संख्या में प्लुरल्स पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जुटान उनके बलभद्रपुर, लहेरियासराय, दरभंगा स्थित आवास पर होने लगा।

द प्लुरल्स पार्टी के कई वरिष्ठ लोगों ने प्रो.चौधरी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि प्रो. चौधरी मृदुभाषी व सरल ह्रृदय के उच्चतम व्यक्तित्व वाले थे। उन्होंने कहा कि जब विगत विधानसभा चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्फी विधानसभा चुनाव लड़ रही थी तब अक्सर उनके पिताजी से राजनीति पर गम्भीर सलाह-मशविरा हुआ करता था, उनकी दी हुई सलाह आज भी हमारे कानों में गूंजा करती है। उनके निधन की खबर सुनते ही पुष्पम प्रिया चौधरी उनके अंतिम दर्शन व अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए पटना से आज सुबह अपने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम कुमार सुमन एवं प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य कुमार कन्हैया, निशांत सिंह, प्रांजल सिंह, राकेश कुमार के साथ दरभंगा के लिए रवाना हो चुके।
प्रो. चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने वालों में द प्लुरल्स पार्टी की बिहार राज्य अध्यक्ष डॉ.मीरा क़ौमदी, राज्य उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी, राज्य महासचिव राघवेंद्र शरण, प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया कुमार,प्रांजल सिंह,सौरभ सुमन, निशांत सिंह, नीलेश यादव, विनय कुमार झा, कुंदन कुमार गिरी, कुमार चैतन्य, राजा ठाकुर, प्रकाश ठाकुर सहित समूचे प्रदेश के प्लुरल्स पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
आज दोपहर करीब 1 बजे प्रो. चौधरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हायाघाट प्रखंड के विशनपुर में किया जाएगा जिसमें द प्लुरल्स पार्टी के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें