37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

प्रो उमेश कुमार बने दक्षिण बिहार के प्रांत अध्यक्ष , गोपाल को मिली औरंगाबाद विभाग संयोजक की जिम्मेदारी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के बिहार प्रांत के 65 वें संयुक्त अधिवेशन में विभिन्न जिले से लगभग 1500 प्रतिनिधि भाग लिए। पटना के गर्दनीबाग स्थित गेट लाइब्रेरी के प्रांगण में 26 से 28 जनवरी तक यह अधिवेशन भिन्न – भिन्न सत्रों में संचालित हुआ। जिसमे दो प्रस्ताव भी पारित हुआ। साथ ही इस संयुक्त प्रांतीय अधिवेशन में बिहार प्रांत को उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में अलग अलग सांगठनिक प्रांत के रूप विभाजित किया गया वहीं जहानाबाद इकाई को भी दो भागों में विभक्त कर अरवल को स्वतंत्र जिला इकाई बनाया गया।

इस अधिवेशन में सत्र 2023-24 के लिए जहानाबाद केंद्र से प्रो उमेश कुमार को दक्षिण बिहार का प्रांत अध्यक्ष , गोपाल कुमार शर्मा को औरंगाबाद विभाग का संयोजक , वरीय कार्यकर्ता मुकेश कुमार को दक्षिण बिहार के प्लस टू विद्यालय का संयोजक, शुभांकर कुमार को जिला संयोजक , सुरजीत कुमार को सह जिला संयोजक, पंकज कुमार को जिला प्रमुख, एवम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूर्व जिला संयोजक मुचकुन्द तिवारी , सुबोध कुमार सुमन, प्रकाश चंद्र, कुणाल कुमार सिंह के नामों की घोषणा की गई। सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को पवन कुमार, सुमन कुमार , प्रो विजय कुमार , प्रो. कृष्णानंद कुमार ने बधाई दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें