जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद -जिले के प्रसिद्ध बाबा सिद्धेश्वर नाथ की नगरी बानावर के तलहटी में चल चित्र चेतन सेवा फाउंडेशन की ओर से 51 छायादार तथा फलदार वृक्ष लगाया गया है।
चल चित्र चेतन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सिद्धेश्वर नाथ की नगरी में 51 छायादार तथा फलदार वृक्ष लगाया गया है। चूंकि बाबा के नगरी ख़ासकर सावन माह में भक्तों की काफी भीड़ रहती है, भक्तों को छायादार वृक्ष के नीचे आराम करने में सुखद अनुभव प्राप्त होगा। वही उन्होंने बताया कि फलदार वृक्ष में आम, जामुन,बेल जैसे वृक्ष लगाया गया है वहीं छायादार में बरगद,पीपल जैसे वृक्ष लगाया गया है।
वही उन्होंने बताया कि प्रर्यावरण के दृष्टिकोण से वृक्ष लगाना अति आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाने का प्रयास करें। वही उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा वृक्ष की कटाई से प्रर्यावरण भी दूषित होने के फलस्वरूप मौसम भी धोखा दे रही है। ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर धड़ल्ले से पिघल रही है। वही उन्होंने आम आवाम को आवाहन करते हुए कहा कि जो लोग अपने निजी या वैसे जगह जहां वृक्ष लगाया जा सकता है हमें जानकारी दे उन्हें फलदार तथा छायादार वृक्ष लगाने में पुरी सहयोग मेरी फाउ॑डेशन के माध्यम से कराया जाएगा, तथा सिंचाई तथा देख रेख करने की ब्यवस्था कराई जाएगी।


