23 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाएं विशेष अभियान : डीएम

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पाण्डेय के अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन, विमुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में आयोजित की गई | उन्होंने बताया बाल श्रम उन्मूलन के लिए लोगों की जागरूकता जरूरी है। इसके लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत है। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक सुनिश्चित करें| डीएम रिची पाण्डेय ने बालश्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान, बाल श्रमिकों की पहचान, अभियान चलाकर विमुक्ति एवं नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके लिए गठित धावा दल शहर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ एवं जिले के सभी प्रखंडों के लगी दुकानों, होटल गैरेज, ईंट भट्ठा की जांच करें। यदि वहां बाल श्रमिक पाए जाते हैं तो उन्हें विमुक्त कराएं और निर्धारित प्रावधान के अनुसार नियोजक को दंडित करें। साथ ही विमुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक भी करें। लोगों को बताएं कि बाल श्रम प्रतिबंधित है। दोषी नियोजकों पर 20 हजार जुर्माना की वसूली सुनिश्चित करें | बैठक के दौरान बाल श्रम की घातक प्रथा से मुक्ति कराने हेतु किए गए प्रयासों के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला को विशेष पुरस्कार प्रदान करने की चर्चा शामिल रहे | मौके पर प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, बीरेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम, वरुण कुमार, स्वेता कुमारी, पिंटू कुमार, प्रमोद कुमार, परिजत परिमल, सुशांत कुमार, वरीय लिपिक दिलीप कुमार शास्त्री, निशांत प्रेम, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें