32.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

बिहार के नए सीएम और डिप्टी सीएम को बधाई

*सीएम सम्राट बिहार का नया आयाम गढ़ेगें- जदयू*

जेएनए/ कौशल कुमार खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने नये सीएम और डिप्टी सीएम के शपथग्रहण के बाद पत्रकारों से कहा कि बिहार की राजनीतिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण,जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमारे अंग क्षेत्र के सपूत, खगड़िया की धरती के कर्मठ, संघर्षशील और कर्मवीर राजनीतिक योद्धा सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किये हैं। यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिहार, विशेषकर अंग प्रदेश के स्वाभिमान, परिश्रम और जनआकांक्षाओं की जीत है।विधायक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ दिया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा प्रदेश नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा। नये सीएम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए तथा उन पर आशा और विश्वास जताते हुए दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और समर्पण का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध हो। डिप्टी सीएम विजेंद्र कुमार यादव तथा विजय कुमार चौधरी को भी बधाई एवं शुभकामनायें दिया! अपने माननीय को बधाई देते -जदयू नेता उमेश सिंह पटेल, नीलम वर्मा, अनिल जायसवाल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,संतोष कु. साह रामप्रकाश सिंह, प्रभात शर्मा, मुखिया राजेश कुमार सिंह ,मो. फ़िरदौस आलम ,प्रभाकर कुमार चौधरी, ललित कु. चौधरी , श्री नितेश कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह ,पार्वती देवी, बीना पासवान , कुमारी निर्मला ,अमरेंद्र कुमार ,राजीव कुमार, शिक्षक रविन्द्र कु जी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे!

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें