34.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

बेलदौर पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया

JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर प्रशासनिक प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील गांव निवासी स्वर्गीय लक्खी चौधरी के पुत्र अरविंद चौधरी शराब पीकर अपने पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना पत्नी ने टोल फ्री नंबर 112 का पदाधिकारी को दे दिया सूचना पाकर उक्त पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पत्नी के सूचना पर एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। जिसे प्रशासनिक प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत भेजा गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें