JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर ब्रजेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी भैस चोरी किए गए भैंस के साथ बुधमा पुलिस के सहयोग से बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को कुर्बन गांव निवासी बोकू मंडल के बथान से दो जोड़ी भैंस चोरी हो गई। उक्त भैंस को सठमा गांव निवासी राम यादव के पुत्र मंटून यादव एवं सिंटू यादव को चोरी किए गए भैंस के साथ बुधमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बताते चलें कि गरीब एक वर्ष पूर्व योगेंद्र यादव के पुत्र ब्रजेश यादव की हत्या सोया हुआ अवस्था में जमीनी विवाद को लेकर कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद से मुख्य आरोपी पुलिस के नजरों से छुप कर चल रहे थे। लेकिन उक्त आरोपी बीते बुधवार की रात्रि दो जोड़ी भैंस चोरी की थी, जिस मामले में बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि ब्रजेश यादव हत्याकांड के आरोपी को चोरी किए गए भैंस के साथ गिरफ्तार किया गया।


