25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मतदाता जागरूकता के लिए जदयू द्वारा साइकिल रैली का किया आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत आज जनता दल (यू०) बिहार प्रदेश के निर्देश पर जहानाबाद जिले के सातों प्रखंडों में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत हर पंचायत और वार्ड में प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में भव्य साइकिल रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करना तथा निर्वाचक नामावली का हो रहे पुनरीक्षण में सहभागिता के महत्व को समझाना था।

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और महिला साथियों ने भाग लिया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और आम नागरिकों से संपर्क कर उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। रैली के माध्यम से जगह-जगह पोस्टर, बैनर और नारे लगाकर संदेश दिया गया कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता हैं। इस अवसर पर जनता दल (यू०) के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा स्वयं जहानाबाद प्रखंड के सिकरिया पंचायत पहुंचे और सिकरिया, मूसेपुर तथा भेवड़ इत्यादि गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक वोट, बेहतर लोकतंत्र की नींव है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। यह केवल अधिकार नहीं, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। एक मजबूत लोकतंत्र तभी बनेगा जब हर मतदाता जागरूक होगा और अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। हमारा प्रयास है कि जिले का कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं, लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रक्रिया की जानकारी दें और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में अधिक से अधिक मतदाता को अपना पुनरीक्षण करवाने हेतु जागरूक करें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाना है। उन्होंने कहा कि युवा, महिलाएं और वंचित तबकों के लोग विशेष रूप से इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि लोकतंत्र की भागीदारी में उनकी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत किया और अपने दस्तावेज अद्यतन कराने तथा नए मतदाता नामांकन के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु ने बताया कि जिले के सातों प्रखंड में साइकिल रैली निकाला गया,जहानाबाद प्रखंड का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल ने किया तो रतनी फरीदपुर प्रखंड का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने किया,काको प्रखंड का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विनय विद्यार्थी ने किया वही मोदनगंज प्रखंड नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा ने किया, हुलासगंज प्रखंड का नेतृत्व मुकुल पटेल ने किया,मखदुमपुर प्रखंड का नेतृत्व प्रेम कुमार पप्पू दांगी ने किया वही घोषी प्रखंड का नेतृत्व राजेश शर्मा ने किया। साथ ही घोषी विधानसभा में प्रभारी अरुण पटेल, मखदुमपुर विधानसभा में बंटी चंद्रवंशी,जहानाबाद विधानसभा में रवीन्द्र पटेल,राजू पटेल,गुड्डू कुशवाहा,मनीष शर्मा,मनोज कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर जिले से जुड़े पार्टी पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, वार्ड सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे जिले में उत्साहपूर्वक निकाली गई इस साइकिल रैली से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु जागरूकता के अभियान को नई गति दी और लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त करने का संदेश दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें