22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मनमानी और पद के दुरूपयोग पर बढ़ सकती है प्रभारी प्रधान की मुश्किले राकेश कुमार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार राकेश कुमार की रिपोट परबत्ता के जेआर हाई स्कूल सलारपुर के प्रभारी प्रधान नवीन कुमार की मनमानी और पद का दुरूपयोग को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक महिला शिक्षिका का सिपाही भर्ती परीक्षा में डयूटी पर रहते उस दिन की प्रभारी प्रधान द्वारा हाजिरी काटकर एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा से विभाग में बवाल मचा हुआ है। मानसिक प्रताडना के शिकार शिक्षक शिक्षिकाओं ने तो इतना तक बताया कि उन्हें बर्खास्त कराने को लेकर कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी प्रभारी प्रधान ने शिकायत करवाई। गलत अफवाह फैलाकर चरित्र हनन का प्रयास भी किया। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से करते रहे और प्रभारी प्रधान पर कार्रवाई के बजाय उनकी मनमानी बढ़ती गई। अब हालात यह है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर जिस शिक्षिका को सिपाही परीक्षा में प्रतिनियुक्ति की गई। उन्हें प्रताड़ित करने और बदनियत से उस दिन की हाजिरी प्रभारी प्रधान ने काट दिया। ऐसे शिक्षकों का कहना हुआ कि लगातार धमकी दी जा रही कि सर्विस बुक खराब कर देंगे। लेशन प्लान पर प्रधान हस्ताक्षर नहीं करके भगा देते हैं। ऐसे में प्रभारी प्रधान जहां ऐसे शिक्षकों को सजा दिलाने को लेकर विभाग को प्रतिवेदनमनमानी और पद के दुरूपयोग पर बढ़ सकती है प्रभारी प्रधान की मुश्किले राकेश कुमार परबत्ता के जेआर हाई स्कूल सलारपुर के प्रभारी प्रधान नवीन कुमार की मनमानी और पद का दुरूपयोग को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक महिला शिक्षिका का सिपाही भर्ती परीक्षा में डयूटी पर रहते उस दिन की प्रभारी प्रधान द्वारा हाजिरी काटकर एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा से विभाग में बवाल मचा हुआ है। मानसिक प्रताडना के शिकार शिक्षक शिक्षिकाओं ने तो इतना तक बताया कि उन्हें बर्खास्त कराने को लेकर कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी प्रभारी प्रधान ने शिकायत करवाई। गलत अफवाह फैलाकर चरित्र हनन का प्रयास भी किया। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से करते रहे और प्रभारी प्रधान पर कार्रवाई के बजाय उनकी मनमानी बढ़ती गई। अब हालात यह है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर जिस शिक्षिका को सिपाही परीक्षा में प्रतिनियुक्ति की गई। उन्हें प्रताड़ित करने और बदनियत से उस दिन की हाजिरी प्रभारी प्रधान ने काट दिया। ऐसे शिक्षकों का कहना हुआ कि लगातार धमकी दी जा रही कि सर्विस बुक खराब कर देंगे। लेशन प्लान पर प्रधान हस्ताक्षर नहीं करके भगा देते हैं। ऐसे में प्रभारी प्रधान जहां ऐसे शिक्षकों को सजा दिलाने को लेकर विभाग को प्रतिवेदन2/भेजते रहे वही ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भी प्रभारी प्रधान द्वारा पदीय पावर का दुरूपयोग के लिए न्याय की भीख मांगते रहे। सूत्रों का कहना है कि विभाग का एक डीपीओ प्रभारी प्रधान के पक्ष में काम करते रहे। ऐसे में स्कूल के शैक्षणिक माहौल खराब का कौन जिम्मेदार है। एक तरफ जहां प्रभारी प्रधान तस्वीर रखकर विभाग के अधिकारी को लगातार भेज रहे है वहीं ऐसे शिक्षक शिक्षिका भी प्रधान के स्कूल में खीचे अव्यवहारिक तस्वीरों को अधिकारी को उपलब्ध कराया है। शिक्षक शिक्षिकाओं ने तो इतना तक कहा कि स्कूल का तीन महीने का ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली जाय। सबकुछ सामने आ जाएगा। क्यों हो रहा विवाद वीपीएससी पास शिक्षकों को विभाग द्वारा खगडिया के स्कूलों में पदस्थापित किया गया। जेआर हाई स्कूल सलारपुर में भी ऐसे कई शिक्षकों को पदस्थापित किया गया। प्रभारी प्रधान नियोजित शिक्षक है। वहा वरीय और कनीय का विवाद गहराने लगा। उन्हें डर सताने लगा किअब उनकी कुर्सी छीन जाएगी और तब वे मनमानी पर उतारू हो गए। इसमें अन्य कई शिक्षक शिक्षिकाओं को डयूटी में छूट देकर सहयोग और गवाह बनाने लगे। प्रधान और कई शिक्षको के शिकायत की फाइल विभाग में मोटी होती गई और विभागीय अधिकारी कुडली मारेबैठे रहे। ऐसे में इस बार प्रभारी प्रधान के कारनामे से विभाग के अधिकारी भी हैरान है। शिक्षा के मंदिर में प्रधान मुख्य होते है जब प्रधान ही बदनीयत से काम करने लगे तो स्कूल का क्या हौल होगा खुद समझ लीजिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी ने कहा कि मनमानी नहीं चलेगी। पद के गलत फायदे उठाने को लेकर शो काउज किया जा रहा है जरूरत होने पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें