30.9 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

ममता एचआईएमसी जागृति प्रोजेक्ट के अंतर्गत अक्षरा सेशन मे किशोर-किशोरी को दी गई शिक्षा के महत्व की जानकारी

*किशोर – किशोरी में लिंग भेद नही करनी चाहिए – अंशु कुमार,किशोरियों के शिक्षा को बढ़ावा देनी चाहिए -पाण्डव कुमार*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया। गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत अंतर्गत मध्य विधालय, लक्ष्मीनिया में प्रेरक पाण्डव कुमार द्वारा एवं कन्या मध्य विद्यालय गौछारी में प्रेरक चम्पा रॉय के द्वारा ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड जागृति प्रोजेक्ट के तहत अक्षरा सेशन में 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियो को शिक्षा के महत्व, लाभ, शिक्षा प्राप्त करने में चुनौतिया, बाल विवाह रोकथाम, शारीरिक मानसिक वृद्धि, – सामाजिक विकास, नेतृत्वशिप, लिंग भेदभाव, जीवन कौशल, सरकारी योजनाओं की जानकारी, अनुशासन, किशोरियो को माहवारी प्रबंधन और बदलाव पर विस्तारित रूप से प्रशिक्षण दी जा रही है।
मौके पर मध्य विधालय, लक्ष्मीनिया में उप सरपंच प्रतिनिधि अंशु कुमार, पंच डब्लू कुमार, प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर, शिक्षिका निर्मला भारती, शिक्षक भूखन दास, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, श्रीकांत सिंह सहित दर्जनों किशोर व किशोरी उपस्थित थे।वही कन्या मध्य विधालय गौछारी में प्रधानाध्यापक विपिन कुमार,शिक्षक नीरज कुमार, राम विलास पासवान, शिक्षिका सुमन केशरी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, अभिलाषा कुमारी,वीणा भारती सहित दर्जनों किशोर व किशोरी उपस्थित थे।प्रेरक पाण्डव कुमार ने बताया कि किशोर व किशोरी का शिक्षा न रुके इसके लिए अक्षरा सेशन विधालय में किशोर किशोरियो व शिक्षकों के बिच व गाव में अभिभावक व समुदाय के बीच शिक्षा के लाभ, महत्व और रूकावट कैसे दूर कि जाए विषय पर प्रशिक्षण दी जाएगी।उप सरपंच प्रतिनिधि अंशु भारती ने कहा बच्चे देश के भविष्य है। किशोर व किशोरी दोनो पढ़ेंगे तभी हमारा देश विकास करेगा। बच्चों की शिक्षा कम से कम 19 वर्ष तक अवश्य जारी रखनी चाहिए। अभिभावकों को किशोर किशोरी में भेदभाव न कर समान अवसर देकर शिक्षा में बढ़ावा देनी चाहिए। किशोरी शिक्षित होंगी तो वे आत्मनिर्भर बनेंगी।पंच डब्लू कुमार ने कहा लड़कियो के शिक्षा मे बढ़ावा देने व किशोर किशोरी में भेदभाव न हो इसके लिए ये शेषण बच्चों व अभिभावकों के बिच चलाया जा रहा है। जरूरत है हम सभी अविभावकों को की हमारा कर्तव्य है की बच्चों में भेदभाव न कर उनकी शिक्षा 19 वर्ष तक जारी रखे। जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे व देश के विकास में अपना योगदान देंगे।वही जिला समन्वयक चमन कुमार ने बताया कि यह अक्षरा सेशन गोगरी प्रखंड में प्रखंड समन्वयक मोहन कुमार के नेतृत्व में पसराहा पंचायत में प्रेरक पाण्डव कुमार, गौछारी पंचायत में चम्पा रॉय, गोगरी में प्रेरक तेजनारायण कुमार द्वारा व अलौली प्रखंड समन्वयक सुबोध कुमार निराला के नेतृत्व में कंठारी में प्रेरक किशलय किशोर किशलेन्दु द्वारा खैरी खुटाहा में प्रेरक कुंदन कुमार, व चंद्रपुरा खुर्द में संतोष कुमार द्वारा शेशन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें