जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित सीपीएम उम्मीदवार कामरेड संजय कुमार के पक्ष में आज दिनांक 26 अप्रैल को गोगरी, और परबत्ता प्रखण्ड में रसोईया एवं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की संयुक्त रूप से कार्यकर्ता बैठक की गई। कामरेड संजय कुमार को उम्मीदवार के रूप में महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया सभी महिला बोली की हमलोग गाँव_गाँव घूम कर प्रचार प्रसार करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि देश की एकता के लिए, संविधान की रक्षा, जनतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी है कि मोदी सरकार दिल्ली की गद्दी से और वो तब होगा जब खगड़िया से महागठबंधन समर्थित सीपीएम उम्मीदवार कामरेड संजय कुमार को हसियां, हथौड़ा सितारा चुनाव निशान के सामने बटन दबाकर जिताऐंगें। इस सरकार में महगाई, बेरोजगारी, गरीबी बढी है, रसोई या ं समेत सभी स्कीम वर्कर से सरकार कोई भी मानदेय नहीं दे रही है। इसलिए मोदी सरकार को सत्ता से दुर करना है। सभा को एडवा नेत्री गीता सागर, नीतू देवी संबोधित की।


