42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मानसी RPF निरीक्षक ने स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ़्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी RPF निरीक्षक प्रभारी ज्ञानेश कुमार झा को बहुत बड़ा सफलता मिली है। करोड़ों रुपया का स्मैक के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार ,RPF निरीक्षक ज्ञानेश कुमार झा के निर्देशन में उप निरीक्षक बबली कुमारी साथ आरक्षी अविनाश कुमार एवं आरक्षी चन्दन कुमार सभी रेसुब पोस्ट मानसी, मानसी स्टेशन पर गस्त व् निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान मानसी स्टेशन प्लेटफार्म संख्या- 03 के पश्चिमी छोर पर पार्सल ऑफिस के पास एक व्यक्ति को एक काला रंग के पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए पकड़ा गया। पकडाये व्यक्तियों से मानसी स्टेशन में आने तथा पुलिस को देखकर भागने का कारण पूंछा तो उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया तथा अपना नाम व् पता – सोना हलदर, उम्र-30 वर्ष, पिता- कार्तिक हलदर, पता- 1 नाग बिमल दास कोलोनी, साहपुर मालदा-732142 (प०बंगाल) बताया। उक्त पकडाए व्यक्ति द्वारा लिए एक काला रंग के पिट्ठू बैग जिसपर ME TM BAG स्टीकर लगा हुआ में रखे सामान को चेक किया गया तो जिसमें हिरोइन/स्मैक जैसा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ दिखाई दिया जिसकी पुष्टि पकडाए व्यक्ति ने भी किया। चूकी यह मामला ndps act का बनता है, इसलिए राजपत्रित अधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी महोदय मानसी को मोबाइल से सूचित किया। अंचलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में उनका कार्यभार देख रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी श्री राजीव कुमार समय लगभग 19:00 बजे मानसी स्टेशन घटना स्थल पर आये जिनकी उपस्थिति में पकडाए व्यक्ति के कब्जे से बरामद बैग को उनके समक्ष एवं साथ के बल सदस्य आरक्षी अविनाश कुमार एवं आरक्षी चन्दन कुमार को साक्षी मान कर बैग को विधिवत रूप से चेक किया गया तो उसमे अलग-अलग कुल 15 अदद पैकेट हिरोइन/स्मैक जैसा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ जिसका कुल वजन 02 kg 717 gm है। तत्पश्चात बरामद हिरोइन/स्मैक जैसा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ को जप्त किया गया एवं पकडाए व्यक्ति सोना हलदर को गिरफ्तार कर मौके की अन्य कारवाई करने के उपरांत उक्त अभियुक्त को लेकर एक टंकित आवेदन मय संबंधित कागजात के साथ जीआरपी मानसी को सुपुर्द किया गया है। जिसके आधार पर जीआरपी मानसी में कांड सं 38/2024 Dt- 10.12.2024 U/S- 8(C)/ 21(C) NDPS Act 1985 दर्ज किया गया है एवं अनुसन्धान का कार्य रेल राज्यकीय थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक विकाश कुमार एवं पुअनि रंजन प्रसाद,जीआरपी मानसी को सुपुर्द किया गया है। बरामद कुल 02/ kg 7.17 gm हिरोइन/स्मैक जैसा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ का अनुमानित कीमत 02 करोड़ 70 लाख रुपया आँका गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें