37.1 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस बार एक साथ लड़ेंगे उत्तर प्रदेश का चुनाव

*सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा*

लखनऊ, 4 मई 2026 जगदूत न्यूज आर आर वर्मा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इस बार वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों नेताओं की इस एकजुटता को यूपी की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि वह किसी नई पार्टी के समर्थन में चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “अब किसी नई पार्टी के समर्थन में चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि बाद में वे पिया बदल जाती हैं और अपने नखरे दिखाना शुरू कर देती हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। दोनों पार्टियों का वोट बैंक मिलाकर भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकता है। एकजुटता का संकल्प
– राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर लड़ेंगे चुनाव
– यूपी की जनता को मिलेगा एक मजबूत विकल्प
– बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर होगा फोकस
– विकास और सामाजिक न्याय होगी प्राथमिकता जनता की उम्मीद
यूपी की जनता को इन दोनों नेताओं की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि यह गठबंधन कितना सफल होता है।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें