42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

विद्युत विभाग के द्वारा लगाया गया नया प्रीपेड स्मार्ट मीटर नीतीश मोदी की सरकार का पूरे प्रदेश में आम लोगों को लूटने का कुकृत्य प्रयास, पासवान

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सोमवार को विद्युत विभाग के द्वारा लगाया गया नया प्रीपेड स्मार्ट मीटर नीतीश मोदी की सरकार का पूरे प्रदेश में आम लोगों को लूटने का कुकृत्य प्रयास है,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके खिलाफ पूरे बिहार में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी। इसी मुद्दे को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व विधायक एवं खगड़िया जिला पर्यवेक्षक अमिता भूषण एवं जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने संयुक्त प्रेस वार्ता किए।जिला पर्यवेक्षक अमिता भूषण ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मोदी नीतीश सरकार पूरे प्रदेश में पुराने बिजली के मीटर को हटाकर नए प्रीपेड मीटर जो स्मार्ट मीटर के नाम से लगा रही है,इस प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कई बड़ी खामियां है। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी और सरकार षड्यंत्र रचकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है,और बिजली देने के बदले जबरन अधिक राशि वसूल रही है,इस प्रीपेड व्यवस्था से उपभोक्ताओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,और अनाप शनाप रुपए वसूल रही है,जिनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही और आम लोग परेशान है। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं के सहमति से ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा सकती है,परंतु जबरन स्मार्ट मीटर लगाना एनडीए सरकार की हिटलर शाही परिलक्षित करती है,इस प्रीपेड स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी इसी परिपेक्ष में 2 अक्टूबर 2024 से 7 अक्टूबर 2024 तक सभी प्रखंड मुख्यालय एवं पंचायतों में जन जागरण अभियान कांग्रेसजनों के साथ मिलकर प्रखंड अध्यक्षों द्वारा चलाया जाएगा साथ ही दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं जिला पदाधिकारी खगड़िया को इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। गुड्डू पासवान ने कहा कि जनहित के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेगी और सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। प्रेस वार्ता के बाद जिला पर्यवेक्षक अमिता भूषण एवं जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ पद यात्रा निकाली गई जो खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए आम लोगों से संपर्क कर जागरूक किया गया तथा शहीद प्रभु नारायण चौक खगड़िया के समीप पद यात्रा का समापन किया गया। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, शहीद कुमार,विनोद मालाकार, सूर्यनारायण वर्मा,एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश,महिला नेत्री इशरत खातून,जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता,जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, मनोज मिश्रा, जयकांत सिंह निषाद, शोभाकांत चौधरी,प्रमोद राय, फिरोज आलम,अजीत मिश्रा,सुनील झा,एससी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,मुरारी सिंह, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,चंदन कुमार यादव,विवेकानंद सिंह, मिथुन पासवान आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें