30.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

शस्त्र पूजन एवं शक्ति यात्रा की हो रही युद्धस्तर पर तैयारी , नितिन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से शुभम चौहान कि रिपोर्ट खगड़िया दुर्गापूजा और नवरात्रि की भक्तिमय और शक्ति उपासना के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् के आयाम (अंंग) दुर्गावाहिनी संगठन की बहनों द्वारा शस्त्र पूजन और शक्ति यात्रा का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसकी जानकारी विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी।सनातन संस्कृति और हिन्दू राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए सदैव समर्पित रहने वाले विहिप जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा *नारी अबला नहीं, सबला है*।सभी युगों में शक्ति का स्वरूप देवी (नारी) रही हैं। कभी मां दुर्गा, मां काली तो कभी रानी लक्ष्मीबाई बाईं, रानी दुर्गावती एक से बढ़कर एक वीरांगनाओं से हमारा इतिहास भरा पड़ा है शक्ति का प्रतीक दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में शस्त्र पूजन एवं शक्ति यात्रा दिनांक 21 अक्टूबर को पंचमुखी हनुमान मंदिर माड़र एवं 22 अक्टूबर को सरस्वती विद्या मंदिर खगड़िया में शस्त्र पूजन के बाद शक्ति यात्रा शहर भ्रमण के लिए निकलेगी। इसके पूर्व दुर्गा वाहिनी संगठन के बैनर तले 500 से अधिक बच्चियों को शस्त्र (डंड) प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
जिला मुख्यालय में शक्ति यात्रा का नेतृत्व कर रही नगर संयोजिका नंदिनी कुमारी ने कहा कि, हमारा कार्यक्रम माताओं और बहनों को जागृत करने वाला होगा। इसमें सभी सनातनी बहनों को शामिल होना चाहिए। नगर
मिलन केन्द्र प्रमुख संगम कुमारी ने सवाल उठाया कि जो लोग इफ्तार पार्टी आयोजित करते हैं वो नवरात्रि में फलाहार पार्टी क्यों नहीं आयोजित करते हैं। ऐसे विचारधारा के समर्थको को क्यों नहीं सल्तनत काल का जयचंद माना जाना चाहिए। उन्होंने सभी सनातनी बहनों से इस शक्ति यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
माड़र के प्रशिक्षण में डा पवन गुप्ता, अमित राणा, राज कुमार मंडल, सुभाष प्रसाद सिंह, मोहित किशन इत्यादि का अहम योगदान रहा।
वहीं खगड़िया नगर में विहिप नगर मंत्री मनीष गुप्ता एवं नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों को प्रशिक्षण देकर शस्त्र पूजन एवं शक्ति यात्रा को एतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें