37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

बिससूत्री उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बबलू मंडल को बधाई देने वालों का लगा तांता

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को बिससूत्री के जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर गुरूवार को जदयू कार्यालय में रहा जश्न का माहौल।जहां जदयू कार्यकर्त्ताओं ने बबलू मंडल को माला पहनाकर व बुके भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे थे तो वही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्त्ताओं ने जदयू कोटे से मंत्री मदन सहनी को अध्यक्ष व पंकज कुमार पटेल,ध्रुव कुमार शर्मा,अनिल कुमार सिंह, साधना देवी सदा,नीलम वर्मा, ललित चौधरी, चन्न्देश्वरी राम,योगेन्द्र सदा,मोहम्मद शहाव उद्दीन एवं मो0 फिरदोस आलम को बिससूत्री के सदस्य बनाये जाने पर उन्हें भी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिससूत्री सदस्य पंकज कुमार पटेल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल , जिला उपाध्यक्ष मक्खन साह,जिला महासचिव प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटून, अनुज कुमार शर्मा,राजीव ठाकुर मौजूद थे।
बिससूत्री के जिला उपाध्यक्ष व जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिससूत्री कमिटी के गठन में हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जदयू का जो सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरण है उसका पालन किया गया है।उन्होंने पार्टी के नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें