33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

शहादत दिवस पर अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर विधायक ने किया पुष्पांजलि अर्पित

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद किंजर (अरवल) : 5 सितंबर दिन गुरुवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर राष्ट्रीय मार्ग 33 स्थित किंजर थाना मुख्यालय के पास डॉ भीमराव अंबेडकर सह अमर शहीद जगदेव प्रसाद स्मृति पार्क में स्थापित जगदेव प्रसाद की आदम का प्रतिमा पर कुर्था करपी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बागी कुमार वर्मा ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। शहादत दिवस पर विधायक ने लोगों को उनकी शहादत को याद दिलाते हुए कहा की उनकी जान गरीबों की हक हुकुक की लड़ाई लड़ते लड़ते चली गई यह महापुरुष शोषितों वंचितों एवं गरीबों की आवाज थे। 5 सितंबर 1974 को गरीबों का नेतृत्व करते हुए अपने दल का काला झंडा लेकर आगे बढ़ने लगे अरवल जिले के कुर्था में तैनात डीएसपी सत्याग्रहियों को रोक लिया जगदेव बाबू ने जब इसका विरोध किया तो उन पर गोलियां चला दी गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई इसी दिन से बाबू अमर शहीद जगदेव प्रसाद की इस दिवस को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें