30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बना सके, जागरूकता अभियान को गति देने की दिशा में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर की गई रवानगी

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसे लेकर गांव, पंचायत, प्रखंड तथा जिला स्तर पर आम अवाम को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जागरूक करने के मद्देनजर सघन अभियान भी चलाया जा रहा है। आज आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जन जगरूकता अभियान को गति देने के निमित 19 प्रचार वाहनों को समाहरणालय परिसर से डीएम श्री रिची पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसके द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम स्तर तक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के मार्गदर्शन में जिले के सभी वरीय एवं कनीय पदाधिकारी/कर्मी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उक्त कार्य में लगे हुए हैं। उक्त अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें