जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आज भारतीय जनता युवा मोर्चा खगड़िया के जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया की अध्यक्षता में जिला बैंठक हुई। जिसका संचालन भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह क्षैत्रीय प्रभारी विनय भारती चौरसिया ने किया । वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन प्रदेश प्रवक्ता अमृतांशु एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रोफेसर इंदभुषन कुशवाहा जी मौजुद रहे। वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी के डंडा के तरह एनडीए समर्पित उम्मीदवार के लिए काम कर रही हैं और लगातार नव-मतदाता से सम्पर्क कर रणनीति बना रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा इस बार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार के लक्ष्य को पुरा कर रहे हैं खगड़िया में भी जरूर रिकार्ड मतों से चुनाव जितेगे। और एनडीए समर्पित उम्मीदवार श्री राजेश वर्मा जी युवा हैं युवा होने के नाते से खगड़िया युवा मोर्चा पुरे मन से नव-मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में वोटो की अपील करेगे। मौके पर अंकित सिंह चंदेल भाजयुमो के जिला महामंत्री अमर सिन्हा, उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, जयंत कुमार, राजेश यादव, जिला मंत्री प्रियांशु सिंह नंदन चंद्रवंशी, संजय , आर्यन गोस्वामी, शशि कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, नवीन शाह मिट्ठू जी इत्यादि मौजुद रहे।


