34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली का किया गया आयोजन

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट

*शत प्रतिशत मतदान – सीतामढ़ी का अभियान*

*सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें:- डीएम रिची पाण्डेय*

*चुनाव के इस महापर्व में अपना मत देकर लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करें*–डीएम

*अधिक से अधिक मतदाता 20 मई 2024 को अपने घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।–एसपी*

*डीएम-एसपी ने की साइकिल की सवारी, मतदान के लिए किया सभी को उत्साहित।*

*स्वीप पी ०डब्लू० डी आइकॉन योगेंद्र कुमार ने भी भाग लिया।*

*स्वीप ’लोगो’ का किया गया उद्घाटन*

आसन्न लोकसभा चुनाव मे शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उदेश्य से स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी द्वारा मतदाता जागरूकता
कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले मे मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है| इसी क्रम मे स्वीप कोषांग, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के नेतृत्व मे किया गया| साइकिल रैली जिलाधिकारी आवास से चलकर मर्यादा पथ, बड़ी बाजार, चक महिला, बाइपास रोड, कारगिल चौक, राजोपट्टी मुख्य मार्ग होते हुए डुमरा हवाई अड्डा मैदान में सभा मे तब्दील हो गई | मौके पर डीएम ने बताया कि*शत प्रतिशत मतदान- सीतामढ़ी का अभियान है| निर्वाचन में भाग लेना व मतदान करना प्रत्येक नागरिक का न केवल अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। निर्वाचन में भाग लेकर अपना वोट डालें। यह गणतंत्र की धरती है यहाँ के लोग अपने अधिकार के लिए जागरूक है| नए मतदाता जिनकी उम्र 1 अप्रैल तक 18 की आयु पूर्ण कर लिए है अपना नाम जुड़वाए, उत्साह के साथ मतदान करे व इस मुहिम का हिस्सा बने*| वही एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया *मतदाता जागरूकता एवं साइकिल रैली का मैसेज अपने गाँव परिवार तक फैलाना है|कहा कि मतदान के दिन सभी लोग अपने घरों से निकले और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें*। वही स्वीप कोषांग के द्वारा अपना *लोगो* का अनावरण डीएम,एसपी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया जिसका संदेश है *शत प्रतिशत मतदान – सीतामढ़ी का अभियान, कोई मतदाता न छूटे , पूर्ण भागीदारी पूर्ण मतदान*

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को जिलाधिकारी ने मतदाता शपथ भी दिलाई। जी

रैली मे एमपी उच्च विद्यालय, कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित, सामाजिक संगठन, नेहरू युवा केंद्र, प्रथम संस्था, डीडीसी,एडीएम राजस्व,एडीएम विभागीय जांच,उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीईओ, डीपीओ, डीटीओ , एसडीएम, डीपीआरओ कमल सिंह, डीसीएलआर, बीडीओ, डुमरा थाना, किशोर-किशोरी, सैकड़ों की संख्या मे बच्चे, युवा सहित जिला के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल रहे। |

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें