जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार साथ आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी प्रेम कुमार, आरक्षी सज्जन कुमार, एवं सीअईबी/ गरहरा की टीम प्रधान आरक्षी पिन्टू कुमार, आरक्षी प्रकाश कुमार द्वारा स्थानीय थाना गंगौर के सहयोग से खगड़िया जिला अंतर्गत गंगौर थाना के गह्टारा गांव के सनिश कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता- स्व० शीत साहनी को उसके घर पर छापेमारी कर पकड़ा गया , जिसके पास से एक अदद ASUS कंपनी का लैपटॉप तथा एक अदद पुराना रेअल्मी कंपनी स्क्रीन टच मोबाइल, जिसका नंबर- 8271312840 बरामद हुआ | उपरोक्त बरामद लैपटॉप व् मोबाइल कि जांच करने पर उसमें ईमेल आईडी (1) manishk851204@gmail,com (2) sanishkumar06244@gmail,com (3) amitkum851204@gmail.com (4) sanishkumar06378@gmail,com (5) sharma911317@gmail,com log-in मिला तथा मोबाइल नंबर- क्रमशः (1)9113177503 (2) 7061976488 तथा IRCTC का PERSONAL USER ID क्रमशः (1) Sanish9113 (2)amank706197 मिला , जिसको तकनिकी रूप से चेक करने पर कुल 14 अदद आरक्षित पिछले तिथि का रेल ई टिकट अन्य व्यक्तियों का अनाधिकृत रूप से बना कर बिक्री किया हुआ बरामद हुआ जिसका कुल मूल्य 25495.20 रुपया मात्र है, तथा लैपटॉप में लग इन व्हाट्स एप्प पर कुल 40 अदद irctc का personal user id अनाधिकृत रूप से बनाया हुआ बरामद हुआ | सभी बरामद टिकट एवं आईडी के बारे में पूछने पर बताया कि मेरे घर में कोई कमाने वाला नहीं है, इसलिए मै घर पर ही रहकर गाँव के जरूरत मंद लोगो को अपना अलग-अलग मोबाइल नंबर से पर्सनल यूजर आईडी बना कर उसपर रेल ई टिकट बना कर प्रति व्यक्ति 500/- रूपये तक अधिक लेकर बिक्री कर देता हूँ । तत्पश्चात मौके पर तकनिकी सहायता से बरामद सभी रेल ई टिकट एवं यूजर आईड को प्रिंट आउट कर निकाला गया तथा टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाले यंत्र उपरोक्त लैपटॉप तथा मोबाइल सहित सभी बरामद सामान को तलाशी सह-जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया | अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर गिरफ्तारी रिपोर्ट बनाया | बाद जप्त सामान एवं गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया , जंहा सउनि रणबीर कुमार द्वारा घटना के बावत दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर रेसुब खगड़िया पर कांड संख्या- 1692/23 , दिनांक- 18/10/23, अंतर्गत धारा- 143 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


