41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

आज 09 दिसंबर 2024 सोमवार को बिहार कांग्रेस प्रभारी विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत किया

*कांग्रेस आजादी से लेकर भारत के विकास में लाई गई क्रांति है: शाहनवाज हुसैन*

*कांग्रेस की सरकार बनेगी तो झारखंड के तर्ज पर अधिवक्ताओं को दी जाएगी आर्थिक सहायता: डॉo शाहनवाज आलम*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का सघन कार्यक्रम रहा। बताते चलें कि जहां खगड़िया व्यवहार न्यायालय के परिसर में अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ शाहनवाज आलम ने अपने संबोधन के दौरान अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार में अगली सरकार यदि कांग्रेस की होती है तो झारखंड के इंडिया गठबंधन सरकार के द्वारा अधिवक्ताओं को जो आर्थिक मदद दी जा रही है उसी तर्ज पर बिहार के अधिवक्ताओं को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनती है तो उसमें कांग्रेस पार्टी से दो डिप्टी सीएम एक मुस्लिम और एक सवर्ण समुदाय से होंगे।
बतौर शाहनवाज आलम ने उपस्थित अधिवक्ताओं से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आगे आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनती है तब तक अधिवक्ताओं के अधिकार सम्मान और सुरक्षा कतई संभव नहीं है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने अधिवक्ताओं से कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती सुनिश्चितता के लिए अपील किया।
इस अवसर पर बिहार कांग्रेस कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार मिश्रा सहित अधिवक्ताओं में क्रमशः रविंद्र प्रसाद सिंह, विजय यादव, शैलेश यादव, मुख्तार आलम, भीमसेन, चंद्रभूषण वर्मा, संजय कुमार, रविंद्र यादव, कलानंद, अनिल यादव, मोहम्मद इकबाल, कुमार आशीष एवं कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट उदय कुमार यादव सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
वही महेशखूंट पूरवारी टोला में अनुसूचित जाति (दलित) समाज के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का 74 वाऺ जन्म दिवस समारोह हर्षौल्लासपूर्ण मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीसी सचिव बिहार कांग्रेस प्रभारी डॉ0 शाहनवाज आलम ने अपने संबोधन के दौरान जहां सोनिया गांधी की लंबी उम्र और उनके स्वास्थ्य की कामना की । वहीं उन्होंने दलितों के सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान पर भी जोरदार चर्चा किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के असली सेवक कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक एवं सवर्ण समाज और गरीब नि,:सहाय के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। लेकिन आज कुछ कांग्रेस विरोधी आर एस एस प्रचारक बीजेपी तथा उनके सहयोगी पार्टी के नेता जात के नाम पर दलित और महा दलित को ठगने का काम कर रहें हैं। अनुसूचित जाति का संवैधानिक अधिकार जो आरक्षण है उसके साथ भी वे लोग छेड़छाड़ कर रहे हैं। दलितों का हकमरी करने पर बीजेपी के लोग उतारू हैं। एससी वर्ग के जगह अन्य लोग उच्च पद पर आसीन है, जो संविधान के विरुद्ध है , वैसे नेताओं से सतर्क रहने की जरूरत है।
बिहार कांग्रेस प्रभारी डॉ0 शाहनवाज आलम ने मदारपुर अवस्थित स्वर्गीय सत्यनारायण यादव ट्रस्ट के सभा कक्ष में यादव समुदाय के साथ भी बैठक की। जिसका संचालन कोऑपरेटिव अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता डॉ अखिलेश यादव ने किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान भी मौजूद रहे। बैठक में शाहनवाज आलम ने कहा कि आज जरूरत है कांग्रेस संगठन की बूथ स्तर तक मजबूती की। हमारी पार्टी ही सच्ची राष्ट्र सेवा करने वाली पार्टी है। कांग्रेस आजादी से लेकर भारत के विकास में लायी गई क्रांति है, इसे कोई झूठला नहीं सकता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें