29.5 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है भारत सरकार, पप्पू यादव

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: पूर्णिया सांसद सह युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पटना से पूर्णिया जाने के दौरान मोरकाही स्थिति सैनिक लाइन होटल पर अपने कार्यकर्ताओं से मिलन हेतु रुके। जहां खगड़िया के कार्यकर्ता द्वारा सांसद पप्पू यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ता से मिलने के पश्चात उपस्थित पत्रकार द्वारा सवाल किया गया कि 21 अगस्त को भारत बंद है तो आपका समर्थन रहेगा या नहीं? इस पर सांसद पप्पू यादव ने जवाब देते हुए कहा कि यह भारत बंद किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं किया जा रहा है। यह विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा किया जा रहा है। यह बंद एससी एसटी क्रीमी लेयर और आरक्षण को लेकर है तो उस समाज को अवश्य आंदोलन में साथ देना चाहिए। पप्पू यादव ने पूछे गए आरक्षण के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार 2014-15 से हीं आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। जब इन्हें लगा कि सीधे समाप्त करने से राजनीति सियासत खतरे में पड़ सकता है तो आरएसएस के द्वारा उच्चतम न्यायालय में विभिन्न प्लेटफार्म से इस सवाल को उठाया जा रहा है। जिसके तहत हर विभाग को सरकारी से समाप्त कर निजीकरण किया जा रहा है। पप्पू यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एससी एसटी के भीतर क्रिमी लेयर की बात नहीं की जा सकती है। उन्होंने भारत बंद पर राजनेताओं से सवाल करते हुए कहा कि मंडल कमीशन लागू होने के बाद पूरे देश में इसका समीक्षा क्यों नहीं हुआ कि इसका लाभ ओबीसी एबीसी एससी एसटी को कितना हुआ? सामाजिक राजनीतिक आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर कौन कितना प्रगति किया। क्या सामान्य कोटि के बराबर एससी एसटी हो गया है जो एससी एसटी के सीट को भी सामान्य कोटि से भर दिया गया है। प्रोन्नति में क्या हुआ। हर विभाग से सरकारी नौकरी समाप्त किया जा रहा है, आखिर क्यों? किस कारण से बीएससी यूपीएससी परीक्षा पास किए बगैर पीछे दरवाजे से विभाग का सचिव और संयुक्त सचिव बनाया जा रहा है। सरकार हर स्तर से ओबीसी एससी एसटी के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को अपने समाज की महत्व बताते हुए कहा कि हरियाणा में ओमप्रकाश चौटाला का पोता जाट परिवार से 100 बार माफी मांगा लेकिन समाज नहीं माना। इसका प्रतिफल उसके मां को लोकसभा चुनाव में मात्र 32000 वोट से संतोष करना पड़ा। पप्पू यादव ने इन नेताओं से आह्वान करते हुए किया कि आपके समर्थन से मोदी सरकार चल रही है। यदि आपके सत्ता में रहते आरक्षण समाप्त हुआ तो आप अपने समाज को क्या जवाब दीजिएगा। यदि आप लोग अपने समाज का सच्चे हितेषी है तो अविलंब आरक्षण और क्रीमी लेयर के सवाल पर सरकार से समर्थन वापस लेकर समाज के अधिकार के लिए साथ देना चाहिए। जब इनसे पूछा गया कि कोलकाता की घटना पर डॉक्टर राजनीति कर रही है तो इसका जवाब देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि डॉक्टर को सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन कुछ गलत डॉक्टर का सम्मान खतरे में होता है। जब घटना की जांच सीबीआई को दे दिया गया तो डॉक्टर को मानवता के तहत हड़ताल समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गैंग रेप नहीं बल्कि हत्या है। इसकी हत्या में कुछ डॉक्टर, मेडिकल माफिया एवं अंत में नया मोड़ देने के लिए गार्ड को शराब पिलाकर बलात्कार के लिए उसकाया गया। उन्होंने डॉक्टर के नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप सरकारी अस्पताल बंद कर निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर रहे हैं, यह लूटने का षड्यंत्र नहीं तो और क्या है। सांसद पप्पू यादव ने अपराध पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बलात्कार जैसे अपराध बढ़ाने में समाज के ही भूमिका बड़ी है। आखिर क्या कारण है कि दिल्ली के निर्भया गैंगरेप के बाद रेप में 41. 8% वृद्धि हो गई। गुजरात में हार्दिक पटेल चार लड़की के साथ रंगेलिया मनाता है तो उस पर वह खुद कहता है कि मुझ में ग्लैमर है तो यह लड़की खुद ब खुद मेरे पास आती है। इस पर वह समाज भी सही का प्रमाण पत्र देते हुए कहती है कि इसमें बुराई क्या है, जबरदस्ती तो नहीं किया। उसे विधायक भी बना देता है। अपराध बढ़ेगा नहीं तो क्या होगा। पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर के बलात्कार की घटना पर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना पर उन्हें आगे आना चाहिए ताकि गलत करने वाले को डर हो। यह कहने से कि वहां बम चल रहा है, इसलिए नहीं जाऊंगा इससे काम नहीं चलेगा। उन्होंने विपक्ष में जोश भरते हुए कहा कि जिस दिन पप्पू यादव को 25 विधायक का साथ मिल जाएगा तो इस प्रकार की घटना हो तो सरकार को सांस लेने नहीं दूंगा। इस अवसर पर युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, समाजसेवी विक्रम सुधांशु उर्फ गुड्डू यादव, युवा शक्ति नेता अभय कुमार गुड्डू, किशोर दास, युवा शक्ति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मिथुन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, मनीष सम्राट, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल चंद्र घोष, राहुल यादव, नवनीत यादव, दयानंद यादव, राकेश यादव, अमित यादव इत्यादि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें