26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

एक दिवसीय रामचरितमानस प्रचार संघ के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन किया

जगदूत न्यूज बेगुसराय से मनोहर कुशवाहा कि रिपोर्ट बेगूसराय जिलान्तर्गत बछवाडा प्रखण्ड के गोविंदपुर तीन पंचायत के राजापुर निवासी राधाकांत राय जी के श्रद्धांजली समारोह के अवसर पर एक दिवसीय रामचरितमानस प्रचार संघ के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता शिवयोगेन्द्रपंडित नेकिया। मुख्य अतिथि डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि ” जिसकी कृति जिन्दा है वह मरकर भी अमर है और बगैर कृति का जिन्दा मनुष्य मुर्दा के समान होता है। मुख्य वक्ता डा० पूनम आजाद ने अपने भजन ” बेटा ले हम चोरी करलौं बेटी ले बेईमानी, स्वामीजी ले डाका डाल लौं, कोय नै दै छै काम, असगर देहिया जायछै सिमरिया धाम में। ” विशिष्ट अतिथि रामाधार सिंह, उमेश राय, रामसेवक पंडित आदि संतो ने अपने प्रवचन भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। स्व० राधाकांत राय जी के भतीजा राजकुमार राय ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें