30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

जनप्रतिनिधियों, डॉक्टरों, नेताओं, व्यवसाईयो ने स्वo सीताराम पोद्दार जी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया

जेएनए/मनोहर कुशवाहा बेगूसराय ।जिला अंतर्गत तेघरा प्रखंड के शोकाहरा एक के आलूचट्टी रोड निवासी प्रसिद्ध व्यवसाई स्वo सीता राम पोद्दार उर्फ़ टुना पोद्दार जी प्रथम श्रद्धांजलि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह बरखी भोज का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने किया तथा मंच संचालन वैश्य जागरण मंच के बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष बसंत साहू ने किया l इस कार्यक्रम में वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोo उमेश पोद्दार,बरौनी के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रमणि कांत पोद्दार,प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर पोद्दार, अधिवक्ता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मदन पोद्दार, बेगूसराय के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश पोद्दार, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष भवेश पोद्दार, पूर्व जिला पार्षद उमेश सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों, डॉक्टरों, नेताओं, व्यवसाईयो ने स्वo सीताराम पोद्दार जी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया l डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में सबसे ज़्यादा टैक्स वैश्य समाज देता है l वैश्य समाज के पूर्वजों ने मठ, मंदिर, धर्मशाला, विधानसभा और लोकसभा बनवाया है लेकिन दुर्भाग्य से उन सभी पर दूसरे का कब्ज़ा है l वैश्य की आबादी 28 फीसदी है, सिर्फ और सिर्फ अपने बल पर हरेक राज्य में अपनी सरकार बनाकर मुख्यमंत्री बन सकता है लेकिन वैश्य समाज के कुछ दलाल और भडुआ जो विधायक, सांसद, मंत्री बनने के लिये सम्पूर्ण वैश्य समाज के वोट को राजनीतिक दल के आलाकमान के हाथों बेच देता है l इसलिए हरेक राज्य में मुख्यमंत्री बनना है तो वैश्य के दलाल और भडुआ किस्म के तथाकथित का सामाजिक वहिष्कार करें l प्रोo उमेश पोद्दार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार में लोग जन्म लेता है और मर जाता है l जिसके मरने के बाद जब समाज रोता है तो समझो वो मरकर भी ज़िंदा है l शंकर पोद्दार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के वजह से सौ,दो सौ परिवार का व्यवसाय, घर चलता है वह व्यक्ति नहीं भगवान का दूसरा रूप है l डॉ पूनम आज़ाद ने अपने भजन बेटा ले हम चोरी कर लौ बेटी ले बेईमानी स्वामी जी ले डाका डाल लौ, असगर देहिया जाय छै सिमरिया धाम गाकर अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l
स्वo सीता राम पोद्दार जी के तीनों सुपुत्रों, चारों भतीजो सहित परिवार के सभी सदस्यों ने आये हुए सभी अतिथियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें