38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर रविदास पंथ संत सम्मेलन आयोजित

जेएनए/मनोहर कुशवाहा बेगूसराय ।जिला अंतर्गत तेघरा प्रखंड के बरौनी नगर परिषद के शोकहारा एक,वार्ड नंबर चार के न्यू रौशन टोला में विश्व कबीर रविदास विचार मंच के तत्वाधान में अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर रविदास पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष महंथ राम बहादुर दास ने किया तथा मंच संचालन भोला दास ने किया l कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार में प्रत्येक व्यक्ति दुखित है, अगर सद्गुरु नहीं होते तो हरेक घर में कम से कम एक पागल जरूर होता और प्रत्येक घर पागल खाना हो जाता l मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक और अध्यात्मिक दोनों गुरु बनाना चाहिए l मुख्य वक्ता मंच के राष्ट्रीय महासचिव सह मधुबनी के मठाधीश महंथ मिश्री साहेब ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि बनने के बाद माता पिता को वृद्धआश्रम में रखकर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा एवं चर्च में भगवान ढूंढता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति ग़रीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता में ही भगवान ढूंढ लेता है l विशिष्ट अतिथिगण मंच के अंतर्राष्ट्रीय सचिव डॉ सुधीर पासवान,मुसापुर, समस्तीपुर के महंथ भाग्य नारायण दास, बछवाड़ा के महंथ अरुण दास, बरौनी के महंथ चन्द्रदेव दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद,साध्वी इंद्रासन आदि संतो महंथो साध्वी ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l आयोजक साध्वी सोनाली दासीन ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें