30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

बेगूसराय में लाखो स्टेशन के पास टली बड़ी रेल हादसा

*कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़*

JNA/ मनोहर कुशवाहा की रिपोर्ट बिहार बेगूसराय  बरौनी-कटिहार रेलखंड के लाखो रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ी रेल हादसा होते-होते टल गयी। कटिहार से पटना जा रही 15713 इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से अचानक तेज चिंगारियां निकलने लगीं। यात्रियों ने जब बोगी नंबर 11 के नीचे आग की लपटें और धुआं देखा, तो ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। चालक और गार्ड की मुस्तैदी से ट्रेन को तुरंत रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, अपने निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी से चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 10:25 बजे लाखो स्टेशन से गुजर रही थी। तभी स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर बोगी के पहिए से निकल रही चिंगारियों पर पड़ी। लोगों के शोर मचाने के बाद फौरन ट्रेन को रोका गया। डर के मारे यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों की ओर भागने लगे। मामले पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बयान देने से बचते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद तकनीकी कर्मियों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण पहियों के बीच घर्षण से ऐसी स्थिति पैदा हुई। हालांकि, कुछ लोग वायरिंग में गड़बड़ी की आशंका भी जता रहे हैं।ट्रेन के मेन लाइन पर खड़े हो जाने के कारण अप और डाउन, दोनों लाइनों का परिचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को क्रॉसिंग पर रोककर चलाया गया। घंटों इंतजार के बाद परेशान होकर इंटरसिटी के दर्जनों यात्री ट्रेन छोड़कर सड़क मार्ग से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें